बुईला महिला मंडल ने छेड़ा सफाई अभियान

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (08 जून )उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत सरयांज के महिला मंडल बुईला की सदस्यों ने बाड़ीधार मेले से पहले सफाई अभियान की शुरु कर दिया है।

जानकारी देते हुए पूर्व उप प्रधान कमलकांत ठाकुर  ने बताया कि महिला मंडल के सदस्यों द्वारा गांव में पानी के स्त्रोतों व सार्वजनिक जगहों के साथ साथ मंदिर प्रांगणों की सफाई की जा रही है। 

इस मौके पर महिला मंडल प्रधान लता ठाकुर , चंपा देवी , पुष्पा देवी, आशा ठाकुर व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं

error: Content is protected !!