रावमा विद्यालय  मान्झू में  मनाया मतदान जागरूकता दिवस 

रावमा विद्यालय  मान्झू में  मनाया मतदान जागरूकता दिवस 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (20 मई)  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मान्झू में शनिवार को मतदान जागरूकता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य पवन कुमार ने की । विद्यालय के अध्यापक  कपिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता देशराज गिल ने सर्वप्रथम इस विषय में पूर्ण रूप से ज्ञान सान्झा किया । उन्होने भावी मतदाताओं के द्वारा कैसे वोट बनाया जाना होता है?, वोट का प्रयोग किस प्रकार से कैसे किया जाता है सहित अन्य विषयों पर जानकारी सांझा की ।

 

उसके पश्चात कक्षा 11वीं एवं 12वी के छात्रों ने मतदान जागरूकता दिवस पर सुंदर प्रस्तुती दी। छात्रों द्वारा सभी को साक्षात रुप से यह समझाने का प्रयास किया गया के वोट डालने का क्या तरीका रहता है? कौन-कौन इसे डाल सकता है? सरकारी कर्मचारी जो कि इस कार्य के लिए नियुक्त किए होते हैं कैसे अपने कार्य को निभाते हुए मतदान कार्य को पूर्ण करते हैं ।

 

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित विद्यालय सटाफ उपस्थित रहा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!