फैंटसी क्रिकेट से सुशील ने जीते एक करोड़ रुपए

फैंटसी क्रिकेट से सुशील ने जीते एक करोड़ रुपए

बाघल टाइम्स नेटवर्क

चंबा जिले के पांगी में रहने वाले झारखंड के युवक ने फैंटसी क्रिकेट गेम से एक करोड़ रुपये जीते हैं। 

सुशील कुमार ने बताया कि उसे फैंटसी गेम पर टीमें बनाने का शौक डेढ़ वर्ष से है। क्रिकेट प्रतियोगिताओं के होने वाले मैच को लेकर वह हर बार फैंटसी गेम पर टीम बनाते हैं।

 

मंगलवार को भी सुशील ने एक मैच की टीम बनाकर 49 रुपये लगाए। जिस मैच में उसने अपनी टीम बनाई थी उसमें 35 लाख अन्य लोगों ने भी टीमें बनाई थी। लेकिन उसकी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और टीम को पहला स्थान प्राप्त हुआ और सुशील को एक करोड़ रुपये का इनाम मिला है। सुशील ने बताया कि टैक्स की राशि काटने के उपरांत 70 लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

 

 

सुशील ने कहा कि कभी भी नहीं सोचा था कि उसे एक करोड़ का इनाम मिलेगा। लेकिन डेढ़ साल के अभ्यास से उन्हें यह कामयाबी मिली है।

 

 

 

 

error: Content is protected !!