मशरूम खाने से एक व्यक्ति की मौत , तीन की हालत गम्भीर

मशरूम खाने से एक व्यक्ति की मौत जबकि तीन की हालत गंभीर

बाघल टाइम्स

सोलन ब्यूरो (22 मार्च) जिले के कसौली के गढ़खल गांव में मशरूम खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों का उपचार सोलन अस्पताल में किया जा रहा है। चारों प्रवासी हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार मंगलवार को गढ़खल में काम करने वाले चारों प्रवासी बाजार से शाम के खाने के लिए मशरूम लेकर गए थे। मशरूम खाने के बाद रात करीब एक बजे इनमें से एक की तबीयत खराब हुई और थोड़े ही समय बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। सुबह पांच बजे एंबुलेंस की मदत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचे जंहा से उन्हे सोलन अस्पताल के लिए रेफर किया गया

लेकिन उपचार के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। । उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी  है।  मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने की है।

error: Content is protected !!