एक महिला ने अपनी तीन साल की बच्ची के साथ फंदा लगाकर दी जान 

एक महिला ने अपनी तीन साल की बच्ची के साथ फंदा लगाकर दी जान 

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (22मार्च) शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र के मलेंडी पंचायत के फराल में एक मां ने तीन साल की बच्ची के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। इस घटना में तीन साल की बच्ची की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मां ने सेब के पेड़ पर फंदा लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह स्थानीय निवासी ने अपने बगीचे में मां और बच्ची को फंदे से लटके देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना करीब 10:00 बजे कुमारसैन पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए।

 

इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। मृतक की पहचान नेपाली मूल की 20 वर्षीय बिमला और उसकी 3 साल की बेटी मोनिका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विमला यहां मजदूरी का काम करती थी। हालांकि आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!