आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (02 मार्च) स्वास्थ्य एवं जल शक्ति विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उनकी जायज़ मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और नीरज नैयर भी उपस्थित थे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!