बच्चों को मोबाइल छोड़ किताबे पड़ने व बाहरी खेलों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए : एसडीएम

बच्चों को मोबाइल छोड़ किताबे पड़ने व बाहरी खेलों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिये : एसडीएम

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (28 फरवरी) मंगलवार को वननेस पब्लिक स्कूल अर्की का पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एसडीएम अर्की केशव राम बतौर मुख्यतिथि जबकि सेवानिवृत सीएमओ डॉ संतलाल शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।  
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम से किया गया। ततपश्चात विद्यालय के संस्थापक अनिल भरद्वाज व मुख्याध्यापिका प्रोमिला भारद्वाज ने मुख्यतिथि को शॉल व स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 
इस मौके पर डॉ सन्तलाल शर्मा ने कहा कि आज के समय मे सभी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए व समय समय पर स्वास्थ्य जांच करवानी चाहिये। उन्होंने कहा कि फ़ास्ट फूड न खाकर घर का बना सादा भोजन करना चाहिये व नियमित व्यायाम करना चाहिये। 
वहीं मुख्यतिथि केशव राम ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को मोबाइल छोड़ किताबे पड़ने व बाहरी खेलों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिये ताकि उनका शारीरिक व मानसिक विकास हो। इस मौके पर विद्यालय की अध्यापिका दिव्या ने वर्षभर की गतिविधियों को प्रस्तुत 
किया। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इसके अलावा स्थानीय कलाकारों अर्जुन गोपाल व रंजना रघुवंशी ने गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत कर आये हुए लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
 इन छात्र छात्राओं  को  किया सम्मानित
इस मौके पर अवनी, दृष्टि, रहमत, दिव्यांश, वंशिका, दीक्षांत,, धन्विका, कुनाल, मयंक, प्रतीक, हेजल, नमन, प्रियांशी, अंशिका, महिमा सहित अन्य छात्रों को सम्मानित किया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!