अंबुजा और एसीसी के बाद अब अल्ट्राटेक भी ढुलाई मालभाड़ा  करेगी कम, 27 फरवरी को होगी बैठक 

अंबुजा और एसीसी के बाद अब अल्ट्राटेक भी ढुलाई मालभाड़ा  करेगी कम, 27 फरवरी को बैठक 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (25 फरवरी) अंबुजा  और एसीसी सीमेंट कंपनी  के बाद अब अल्ट्राटेक कंपनी भी सीमेंट ढुलाई मालभाड़ा कम करेगी।
अल्ट्राटेक कंपनी भी अब अदाणी कंपनी की तरह ही मालभाड़ा देगी। फिलहाल   27 फरवरी को कम्पनी प्रबन्धन तथा  ऑप्रेटरों के बीच होने वाली बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है।
बता दें  अल्ट्राटेक कंपनी ने हाल ही में 13 पैसे बढ़ाकर 10.71 रुपये प्रति मीट्रिक टन प्रति किलोमीटर मालभाड़ा किया था । अब अदाणी कंपनी के  नए  किराये के बाद अल्ट्राटेक कंपनी भी 41 पैसे मालभाड़ा कम करने जा रही है। इससे अल्ट्राटेक सीमेंट ढुलाई करने वाले 3,500 ट्रक ऑपरेटरों को नुकसान होगा।
बता दें अल्ट्राटेक प्रबंधन और अल्ट्राटेक परिवहन सभाएं समन्वय समिति के पदाधिकारियों के बीच मालभाड़े को लेकर  दो दिन पूर्व बैठक में मंथन हुआ। ऑपरेटरों ने अपना पक्ष रखा कि मालभाड़ा कम नहीं होना चाहिए, लेकिन अल्ट्राटेक प्रबंधन ने कहा कि वे अदाणी कंपनी की नीति ही लागू करेंगे। हालांकि इस बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ, लेकिन अब 27 फरवरी को होने वाली बैठक में इस पर  निर्णय होने की संभावना है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!