घर के लेंटर से बाईक हुई चोरी अर्की पुलिस ने मामला किया दर्ज

मकान की छत से बाईक हुई चोरी अर्की पुलिस ने मामला किया दर्ज

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (16 फरवरी)पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर से एक मोटर साइकिल चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है। 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीरज पुत्र भगत राम निवासी गांव बंगोरा डा0 बथांलग तह0 अर्की ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया है कि इसका मकान गांव बंगोरा के साथ है ।12 फरवरी को इसने अपनी मोटरसाइकल न0 एच पी 12 एफ 8794 को मकान की दूसरी मंजिल के गेट के अंदर खड़ी की थी और 13 फरवरी की सुबह जब इसने देखा तो मोटरसाईकल घर के बाहर नही थी तथा गेट खुला था, इसकी मोटरसाईकल को कोई नामालूम व्यक्ति रात को चोरी करके ले गया। जिस पर मामला दर्ज हुआ है

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संदीप शर्मा ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!