हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (16 फरवरी)हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज राज्य सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल शिमला में होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की प्रदेश में नई सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक होगी। बता दें कैबिनेट की पिछली बैठक 13 जनवरी को लोहड़ी के दिन हुई थी।

 

वहीं आज होने वाली बैठक में विधानसभा के बजट सत्र की तिथियों पर निर्णय हो सकता है। बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) की गाइडलाइंस को भी मंजूरी दी जा सकती है। 

 

इसके अलावा भाजपा सरकार के समय 1 अप्रैल, 2022 के बाद खोले 386 शिक्षण संस्थान को डिनोटिफाई करने का मुद्दा भी चर्चा के लिए जा सकता है।

error: Content is protected !!