रावमा विद्यालय बुघार के बच्चों ने किया व्यवसायिक भ्रमण

रावमा विद्यालय बुघार के बच्चों ने किया व्यवसायिक भ्रमण

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो(13 जनवरी) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार के विद्यार्थियों को चार दिवसीय सेवारत प्रशिक्षण(on job training) के लिए दाडलाघाट का भ्रमण करवाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा राठौर ने बताया कि व्यवसायिक प्रशिक्षक सौरभ शर्मा के पर्यवेक्षण में विद्यालय में ऑटोमोबाइल का अथ्ययन कर रहे नवीं से बारहवीं कक्षा के तैंतीस छात्र व छात्राओं को सम्बन्धित विषय के विशेष प्रशिक्षण हेतु दाडलाघाट का भ्रमण करवाया गया जो 11जनवरी से आरम्भ हुआ। इस दौरान बच्चों ने दोपहिया तथा चारपहिया छोटे वाहनों के सामान्य फंक्शन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!