कंधर (बागा) में देर रात गिरी एक बलेरो जीप , एक घायल दो अन्य लोगों की मौत

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (28 सितंबर)पुलिस थाना बागा के अंतर्गत कंधर में एक बोलेरो कैंपर गहरी गहरी खाई में गिरने के कारण दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य एक घायल हो गया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए बागा अस्पताल ले जाया गया जंहा से उसे बिलासपुर ले जाया गया। पुलिस ने लापरवाही और तेज रफ्तार का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मंगलवार देर रात करीब 10 बजे   बाबू राम पुत्र गज्जन निवासी बुई एच पी 62 सी 0672 बलेरो कैंपर चला रहा था तथा इसके साथ अन्य दो व्यक्ति मस्तराम और निक्कू राम बैठे थे जो कि कंधर से जा रहे थे कि अचानक  

कंधर के समीप दबरालू कैंची पर बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें मस्त राम की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि बाबू राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस दल देर रात घटनास्थल पर रवाना हो गया। 

मामले की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रताप सिंह ने बताया कि  दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अन्य एक व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!