एचआरटीसी बसों में अब कैशलेस सफर की तैयारी, यात्रियों को नवंबर से मिलेगी सुविधा

टाइम्स नेटवर्क

हिमाचल प्रदेश में पहली बार एचआरटीसी की बसों में सफ़र करने वाले यात्री कैशलेस सफर कर सकेंगे। निगम प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 4,500 ई-टिकटिंग मशीनें खरीदने को टेंडर कर दिया है। नवंबर तक निगम की सभी बसों में कंडक्टरों को यह मशीनें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। टच स्क्रीन ई-टिकटिंग मशीनों के जरिए यात्री सभी तरह के कार्ड और मोबाइल वॉलेट से किराया चुका सकेंगे। एचआरटीसी बसों में सफर के दौरान यात्रियों को जल्द ही कैश के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। एचआरटीसी बसों में कंडक्टर यात्रियों को ई-टिकटिंग मशीनों से टिकट जारी करेंगे। मशीनें मिलने के बाद इनमें स्टेशन और किराया अपडेट किया जाएगा।

 

 

मशीनें चलाने की ट्रेनिंग देकर कंडक्टरों को ट्रायल के लिए मशीनें सौंपी जाएगी। हाईटेक ई-टिकटिंग मशीनों के जरिये यात्री स्मार्ट कार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के अलावा गूगल पे, फोन पे, भीम यूपीआई से भी किराये का भुगतान कर सकेंगे। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!