कांग्रेस विधायक पवन काजल और लखविंद्र राणा छह साल के लिए काँग्रेस पार्टी से निष्कासित

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (17 अगस्त)कांगड़ा से कांग्रेस विधायक पवन काजल और नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद कांग्रेस ने दोनों विधायकों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने यह फैसला लिया।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जो भी संगठन को कमजोर करने की कोशिश करेगा, उसे पद मुक्त कर पार्टी से बाहर करेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह देश और प्रदेश में ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!