एचआरटीसी को मिले 13 जूनियर तकनीशियन , निगम के कई कर्मचारियों को भी किया प्रोमोट

बाघल टाइम्स नेटवर्क

03 मार्च/ प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप में कार्यरत निगम के टायरमैन व ब्लैक स्मिथ कर्मचारियों को जूनियर तकनीशियन पद पर प्रोमोट किया गया है। सभी पदोन्नत कर्मचारियों को वर्तमान डिपो में ही प्रोमोशन दी गई है। 

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के 13 डिपुओं के 13 वर्कशॉप हेल्पर कर्मचारियों को जूनियर तकनीशियन पद पर प्रोमोट किया है। इनमें वर्कशॉप हेल्पर (टायरमैन) के 11 और वर्कशॉप हेल्पर (ब्लैक स्मिथ) के दो कर्मचारियों को प्रोमोशन मिली है। 

पदोन्नत कर्मचारियों को ग्रेड पे ज्वाइनिंग डेट से तुंरत प्रभाव से देने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!