23 नवबंर को अर्की के बलेरा व सरली आएंगे संजय अवस्थी  

23 नवबंर को अर्की के बलेरा व सरली आएंगे संजय अवस्थी।  

बाघल टाइम्स

जयनगर  ब्यूरो ( 22 नवंबर ) अर्की के विधायक व मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी 23 नवबंर को अर्की क्षेत्र की बलेरा पंचायत व सरली पंचायत के जोबडी़ में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगें।

संजय अवस्थी तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:30 बजे सरली पंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय जोबडी़ पंहुचेंगे व विद्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद करीब 11:00 बजे वह बलेरा पंचायत की बैंजहट्टी में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र का शिलान्यास करेंगे तत्पश्चात वह 11:30 बजे बागवानी विस्तार केंद्र बलेरा, भवन का शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण सामारोह में मुख्यतिथि के रूप में भाग लेंगे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!