सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित


image

बाघल टाइम्स

सोलन ब्यूरो (08 नवम्बर)  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने भारत के निर्वाचन आयोग के पूर्व अनुमोदन से 4-शिमला (अनुसूचित जाति) संसदीय क्षेत्र के तहत सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्र की सूचना प्रकाशित कर दी है।
यह प्रकाशन सूचना जन प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 25 के प्रावधानों के अनुरूप जारी की गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोलन जिला के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में 132, 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 115, 52-दून विधानसभा क्षेत्र में 96, 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 128 तथा 54-कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में 105 मतदान केन्द्रों की सूची प्रकाशित की है।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!