सिला ये वफा का विडियो हुआ लॉंच , सोशल मीडिया पर खूब मचा रहा धमाल।


image

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो ( 26 सितंबर ) फ़िल्म प्रोडक्शन गौतम एंटरटेनमेंट की एलबम सिला ए वफ़ा का इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। और लोग इसे बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस गाने में हिंदुस्तान की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका साधना सरगम व आज़म अली मुकर्रम ने अपनी आवाज़ दी है
खास बात यह है कि इस वीडियो की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों के अलावा सोलन तथा अर्की के ज्यादातर हिस्सों में हुई है। बता दें वीडियो को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर जगत गौतम सोलन जिला में अर्की के ऐतिहासिक स्थल बाड़ी धार के रहने वाले है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए गौतम एंटरटेनमेंट के निदेशक जगत गौतम ने बताया कि इस गाने को उनके द्वारा निर्देशित किया गया है । गौतम ने बताया कि इस वीडियो के निर्माण में उनके सहयोगी अतुल गुप्ता व रोहित मित्तल का विशेष योगदान रहा है। उनका कहना है कि उन्हें तब बहुत दुख होता है जब हिमाचल व अन्य प्रदेशो के प्रतिभावान युवक युवती मुम्बई नगरी में अपनी कला के प्रदर्शन के लिए भटक रहे होते हैं । बकौल उन्हें प्रदेश में कोई खासा मंच नही मिलता । इसलिए उन्होंने अतुल गुप्ता व रोहित मित्तल से मिलकर नई प्रतिभाओं को मौका प्रदान करने के लिए टी सीरीज कम्पनी से मिलकर के एक मंच बनाया है। तथा पहली एलबम सिला ये वफ़ा का एक वीडियो लांच की है जिसमे हिमाचल की नई प्रतिभाओं को लांच किया गया है

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!