शिमला के सुन्नी मे गिरा ट्रक, दो लोगोँ की मौत 

शिमला के सुन्नी मे गिरा ट्रक, दो लोगोँ की मौत 

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (30 जनवरी) शिमला जिला के सुन्नी लूहरी सड़क मार्ग पर खैरा प्रोजेक्ट के नजदीक एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया है। जिसमें चालक समेत अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर HP ग्यारह बी 5363 रामपुर से सुन्नी की ओर आते समय खैरा के पास सड़क से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

हादसे में 52 वर्षिय ट्रक चालक प्रेमचंद पुत्र करमचंद निवासी जोगेंद्रनगर मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक में मौजूद अन्य व्यक्ति 27 वर्षीय जयपाल पुत्र शीशराम गांव पारनू अर्की घायल हो गया। जिसे सुन्नी में प्राथमिक उपचार के उपरांत आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया जहां   चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया फिल्हाल दोनों शवों का पोस्टमार्टम शिमला के आई जी एम सी में किया जा रहा है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!