शिमला के राज्य स्तरीय उत्सव में अर्की के उत्पादों की प्रदर्शनी

शिमला के राज्य स्तरीय उत्सव में अर्की के उत्पादों की प्रदर्शनी

बाघल टाइम्स

शिमला : ( 31 मार्च ) हिमाचल प्रदेश शहरी विकास विभाग के तहत राज्य स्तरीय सांझा उत्सव का आयोजन शिमला के रिज मैदान में किया जा रहा है।

इस 05 दिवसीय उत्सव में प्रदेश के विभिन्न शहरी निकायों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने समूह के द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को इस प्रदर्शनी में लगाया गया है।

 

इन उत्पादों की स्थानीय लोगों सहित पर्यटक भी खरीदारी कर रहे हैं। साझा उत्सव में दीन दयाल अंत्योदय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत अभिनंदन शहरी क्षेत्रिय संगठन की महिला सदस्य भाग ले रही है।

 

इस राज्य स्तरीय सांझा उत्सव में नगर पंचायत अर्की से जिला समन्वयक पायल शर्मा व मंजू चौहान के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की चंपा गुप्ता, सीता देवी सहित महिलाएं इस प्रदर्शनी में अपने उत्पादों से लाभ अर्जित कर रही है। 

 

महिलाओं द्वारा निर्मित मोमबत्तियों, जूट के बैग, गेहूं से बना नशासता, विभिन्न प्रकार की बड़ियां, शहद ओर अन्य उत्पादो में पर्यटक रुचि ले रहे है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!