विनोद सुल्तानपुरी आज भरेंगे परचा, सीएम सुक्खू, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सभी मंत्री रहेंगे मौजूद

विनोद सुल्तानपुरी आज भरेंगे परचा। सीएम सुक्खू, प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सभी मंत्री रहेंगे मौजूद।



बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (13 मई) लोकसभा चुनाव में नामांकन को अब दो ही दिन बाकी बचे हैं जिसके बाद प्रचार में अब तेजी आएगी। शिमला में नामांकन का समय गुजरने से ठीक एक दिन पहले विनोद सुल्तानपुरी आज नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। विनोद सुल्तानपुरी का इस सीट पर मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप से होने वाला है। यहां कांग्रेस की रणनीति शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी के हाथ में है। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की रणनीति भी दांव पर लगी हुई है।

 

दरअसल, राजीव बिंदल इसी संसदीय क्षेत्र से आते हैं। डा. राजीव बिंदल इस सीट पर लगातार रणनीतिक फैसले ले रहे हैं

 

बहरहाल, नामांकन दाखिल होने के बाद प्रचार में तेजी आएगी और देखना यह है कि इस बार कौन सी पार्टी किस पर भारी साबित होती है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!