विधायक संजय अवस्थी से एसडीटीओ प्रधान ने की भेंट

विधायक संजय अवस्थी से  एस० डी०टी०ओ०  प्रधान ने की भेंट। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (05 जुलाई) जिला सोलन ट्रक ऑपरेटर सोसायटी दाड़लाघाट (sdto) की नई कार्यकारिणी गठन के बाद नव निर्वाचित प्रधान राम कृष्ण बंसल ने विधायक संजय अवस्थी से भेंट की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष नीलम भारद्वाज समेत अन्य ऑप्रेटर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संजय अवस्थी ने समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
बता दें एसडीटीओ कार्यकारिणी का चयन पिछले लंबे समय से लंबित पड़ा था। आखिर कार 03 जुलाई को कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर सहमति बनी और नई कार्यकारिणी का चयन हुआ।
नई कार्यकारिणी में रामकृष्ण बंसल को सोसायटी का प्रधान, नरेश गुप्ता को उप प्रधान तथा नीलम भारद्वाज को कोषाध्यक्ष चुना गया। रविवार को नई कार्यकारिणी  ने  विधायक से मुलाकात कर  ट्रक ऑपरेटर सोसायटी की संगठनात्मक गतिविधियों और ऑपरेटरों से जुड़े लंबित मुद्दों पर तेजी से काम होने की उम्मीद जताई। 

error: Content is protected !!