राजकुमार बने जयनगर कॉलेज के पीटीए प्रधान

जयनगर कॉलेज के राजकुमार बने  पीटीए प्रधान

बाघल टाइम्स

जयनगर ब्यूरो  (19सितंबर)  राजकीय महाविद्यालय जयनगर में कॉलेज प्रशासन द्वारा अध्यापक- अभिभावक की आम सभा का आयोजन कार्यकारी प्राचार्य डा0 श्याम सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पीटीए सचिव प्रो0 मनोज ठाकुर ने पीटीए के महत्व व वर्ष 2022-23 में पीटीए कोष का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।

इस आम सभा में सत्र 2023-24 के लिए नई पीटीए कार्यकारणी गठित की गई। जिसमें राजकुमार को पीटीए प्रधान, सोमा देवी को उप प्रधान, प्रो0 मनोज ठाकुर सचिव, निक्का राम उप-सचिव, चीनू देवी मुख्य सलाहकार तथा प्रो0 कश्मीर सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रो0 छेरिंग जंगमो, प्रो0 प्रगति कश्यप, योगेश कुमार जयदेव शर्मा, हेमराज, मनोहर लाल मीना देवी व रोशनी देवी को सदस्य नियुक्त किया गया।

इस आम सभा में नव नियुक्त प्रवक्ताओं प्रो0 छेरिंग जंगमो, प्रो0 प्रगति कश्यप व प्रो0 कश्मीर सिंह का पीटीए कार्यकारणी व कॉलेज प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया।

नव नियुक्त पीटीए प्रधान राजकुमार ने सभी कार्यकारणी सदस्यों से कालेज व विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लिए कार्य करने का आहवान किया। कॉलेज प्राचार्य डा0 श्याम सिंह ने नव नियुक्त कार्यकारणी को बधाई दी तथा आगामी सत्र तक कॉलेज प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

जयनगर कॉलेज में तीन नये प्रोफेसर आने से छात्रों को संबधित विषयों में आ रही समस्या भी दूर हो गई है तथा उनका शिक्षा स्तर भी बेहतर होगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!