भाजपा संगठन की मजबूती का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प,

बाघल टाइम्स

कुनिहार ब्यूरो (17 जून)शुक्रवार को भाजपा अर्की मण्डल ग्राम केन्द्र प्रमुखों व विस्तारकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कुनिहार के लोनिवि के विश्रामगृह में किया गया। 

इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी एवं ओ0 एस0 डी0 शिशु धर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, नोबल नेगी व सुनील डोगरा बिशेष रूप से उपस्थित रहे। 

मण्डल महामन्त्री यशपाल कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में कार्य कर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए मूलभूत टिप्स दिये व आने वाले 2022 के चुनावों को पूरी तरह तैयार रहने के साथ साथ कार्यकर्ताओं को एकजुटता से काम करने की बात कही।

 

 इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयनंद शर्मा , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश गांधी , प्रदेश महिला मोर्चा प्रवक्ता प्रतिभा कंवर , राकेश ठाकुर, ज़िला परिषद् आशा परिहार , ज़िला परिषद अमर सिंह ठाकुर , युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर , दलीप पाल, रूप राम शर्मा , आईटी सयोंजक हेमंत शर्मा व सोशल मीडिया संयोजक प्रेम कंवर सहित बहुत से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!