प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक कल, छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने, सहित कई फैसलो पर लगेगी मुहर।


बाघल टाइम्स नेटवर्क

स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बुलाने को लेकर सोमवार को प्रदेश कैबिनेट बैठक में फैसला होगा। कोरोना वायरस के मामलों की ताजा स्थिति की समीक्षा करने के बाद सरकार छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी स्कूल बुलाने का फैसला ले सकती है।
तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 17 फरवरी से स्कूलों में बुलाने और पहली व दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की कक्षाएं फिलहाल ऑनलाइन ही चलाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों के अंतर जिला तबादलों के विवाद को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। मल्टी टास्क वर्करों की भर्ती पर भी कोई फैसला लिया जा सकता है

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!