पेंशनर फेडरेशन ने मंहगाई भत्ते की किश्ते जारी करने की  उठाई मांग

पेंशनर फेडरेशन ने मंहगाई भते की किश्ते देने की  उठाई मांग

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (09 मार्च)  हिमाचल प्रदेश  पेंशनर फेडरेशन खंड अर्की  की मासिक बैठक खण्ड प्रधान मदन लाल गर्ग की आध्यक्षता में समुदायिक भवन अर्की में सम्पन्न  हुई । बैठक में जिला अध्यक्ष जयानंद शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। 

प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने जानकारी  देते हुए बताया कि  बैठक में  सर्व सममिति से  जिलाधीश सोलन से अनुरोध किया गया कि पिछले काफी समय से जिले की होने वाली त्रैमासिक बैठक नही हो पा रही है उसे शीघ्र करवाकर  विभिन्न विभागों में पेंशनरों की समस्याओं को निपटाया जाए।
बैठक में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन विभाग के सेवा निवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन का भुगतान किया जाए। इसके अलावा  फेडरेशन ने प्रदेश सरकार से  मंहगाई  भत्ते की 3  और 4 प्रतिशत  की दो  किश्ते देने की भी मांग की।
 इस अवसर पर गोपाल चंद   गुप्ता ,शयम गुप्ता, हरीश गांधी ,नरदेव शर्मा , रमेश वर्मा ,मदन लाल शर्मा ,दुर्गा राम ,लीला शंकर शर्मा ,रतनसिंह कंवर ,सूरत राम पाल ,देवेन्द्र गुप्ता ,जय राम शर्मा ,किशोरी लाल शर्मा ,सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!