पांच हेलीपोर्ट पर 30 नवम्बर से शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (25 नवम्बर)  प्रदेश के पांच हेलीपोर्ट से 30 नवंबर से हेली टैक्सी सेवा शुरू होगी। राजधानी शिमला के संजौली हेलीपोर्ट सहित रामपुर, बद्दी, मनाली और मंडी के कंगनीधार हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी सेवा शुरू होने वाली है। चंडीगढ़ और धर्मशाला से लोग हवाई मार्ग से इन क्षेत्रों में पहुंच सकेंगे। राजधानी शिमला से सटे उपनगर संजौली में हेलीपोर्ट शुरू होने से लोगों को जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट तक नहीं जाना पड़ेगा।
इन हेलीपोर्ट के शुरू होने से प्रदेश में घूमने आने वाले सैलानियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बीते लंबे समय से प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने में जुटे हैं। अब 30 नवंबर से उनका यह ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने वाला है।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!