धामी सुन्नी सड़क मार्ग पर  दर्दनाक हादसा दो सगे भाईयों की  मौत

धामी सुन्नी सड़क मार्ग पर  दर्दनाक हादसे में दो सगे भाईयों की मौत। 

बाघल टाइम्स

धामी ब्यूरो 20 जनवरी  दाड़लाघाट से सीमेंट लेकर रामपुर की  ओर जा रहा एक ट्रक रविवार देर  शाम धामी-सुन्नी सड़क  मार्ग पर बागीपुल बैजू नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर सैंज खड्ड में गिर गया।  हादसे में दाड़लाघाट के ठेरा गांव के  निवासी ट्रक चालक दिनेश कुमार (29) और उसके बड़े भाई विनोद कुमार (37) की मौके पर ही मौत हो गई। 

 

हादसा रात करीब 1 बजे का बताया जा रहा है।  उधर घटना की सूचना मिलते ही सुन्नी थाना प्रभारी एएसआई रामलाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। स्थानीय निवासियों की मदद से पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद, सुबह के समय खड्ड से ट्रक और दोनों शवों को बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रक (एचपी 11 ए 2877) से रामपुर की ओर जा रहा था, और उसमें सीमेंट लदा हुआ था। वहीं सूचना मिलते ही अर्की क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 

 

बताया जा रहा है कि दिनेश और विनोद दोनों ही मेहनती श्रमिक थे, जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए दिन-रात काम करते थे।  उनके परिवार में अब कोई पुरुष सदस्य नहीं बचा  है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने की संभावना जताई जा रही है फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!