डाॅ. सैजल 03 दिसम्बर से सोलन जिला के प्रवास पर


image

बाघल टाइम्स

सोलन ब्यूरो (02दिसंबर)   स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल 03 दिसम्बर से सोलन जिला के प्रवास पर आ रहे हैं।
डाॅ. सैजल 03 दिसम्बर, 2021 को दिन में 12.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में जनसमस्याएं सुनेंगे।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री 04 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 11.00 बजे सोलन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जौणाजी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे।
डाॅ. सैजल 06 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जंगेशू में मसूलखाना-डुगला सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण करेंगे।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!