ओटीपी शेयर करते ही खाते से छह लाख रुपए गायब, जानें शातिरों ने व्यक्ति को कैसे बनाया ठगी का शिकार

बद्दी में एक उद्योग कर्मी से साइबर ठगों ने केवाईसी के नाम पर ठगे छह लाख रुपए



बाघल टाइम्स

सोलन ब्यूरो (18 जनवरी) जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक उद्योग कर्मी से साइबर ठगों ने केवाईसी के नाम पर छह लाख रुपए ठग लिए । जिसकी शिकायत  पीड़ित ने बद्दी थाना में दर्ज की है।

 

जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बद्दी में स्थानीय दवा उद्योग में कार्यरत आशीष मित्रा ने शिकायत दर्ज कर बताया कि उसे ऐक्सीस बैंक के नाम से एक फोन आया और फोन करने वाले ने उससे पैन कार्ड की केवाईसी करवाने को कहा।

 

इस दौरान कॉलर ने केवाईसी के लिए जन्मतिथि पूछी उसके बाद उसे एक ओटीपी आया जिसे उसने फोन करने वाले को बतलाया तो उसी समय उसके खाते से पहले 8500 रुपए उसके बाद छह लाख रुपए खाते से निकल गए।पीडि़त जब तक कुछ समझ पाता तब तक उसके खाते से पैसे उड़ चुके थे।

 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा-420 के तहत जालसाजी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!