अर्की पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,विडियो  वायरल की आड़ में  लाखों   की ठगी करने  वाले गिरोह का  एक व्यक्ति गिरफ्तार 

विडियो  वायरल की आड़ में  लाखों   की ठगी करने  वाले गिरोह का  एक व्यक्ति गिरफ्तार। 

बाघल टाइम्स

अर्की  ब्यूरो (08 मार्च)  पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत एक व्यक्ति  के साथ मोबाइल  विडियो  वायरल  करने   के एवज में लाखों रुपए की ठगी मामले में बड़ी कामयाबी हासिल हुई  है पुलिस  ने एक आरोपी  को 3 दिनों के भीतर राज्यस्थान से  दबोच लिया है । जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर उसे 7 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि   30 वर्षीय  सलीम खान पुत्र सपत खान  निवासी   रामगढ़ जिला अल्वर राज्यस्थान  जो बीते सोमवार  सुबह करीब 9  बजे  बैंक में पैसे निकलवाने  जा रहा था । जिसे हैड कांस्टेबल हीरा सिंह की अगुवाई में  पुलिस टीम  द्वारा इसका  पीछा करते हुए  आरोपी को दबोच लिया । 
 उन्होंने बताया कि आरोपी को  मंगलवार को कंडाघाट कोर्ट में पेश किया , जहां से उसे 7 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य साथियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।
उन्होंने मोबाइल  यूजर्स   से अपील की है कि  वीडियो कॉल  गिरोह सक्रिय हुआ है ऐसे मामले में  पैसे ना लुटाएं  और स्थानीय पुलिस थाना से  सहायता ले।

क्या है मामला ?

बीते 3 मार्च को  अर्की   क्षेत्र   के एक व्यक्ति ने  पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि इसके साथ कोई काजल गुप्ता नाम की महिला करीब 15 से 20 दिनों से   व्हाट्सएप (मोबाइल) पर  चैट कर रही थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मोबाइल पर काजल गुप्ता की विडियो काल आई और उसने एक दम अपने कपडे उतार दियें और काल काट दी।  अगलेे सुबह काल आई व मोबाइल धारक ने अपना नाम राकेश अस्थाना बताया और यह व्यक्ति कहने लगा कि यह दिल्ली पुलिस क्राईम ब्रांच से  आईजी बोल रहा है।  काजल गुप्ता ने सुसाईड कर लिया है व सुसाइड नोट में आपका नाम लिखा हुआ है और उसका पोस्टमार्टम हो रहा है।
अब उक्त महिला के घर वाले 10 लाख मांग रहे है लेकिन यह 8 लाख में बात करवा देगा। इसके बाद गोरव कुंवर नाम के व्यक्ति ने फोन करके बताया कि आपकी और काजल गुप्ता की गन्दी विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रही है। आप राजु कुमार नाम के खाता  में 11 हज़ार 500  रुपए तुरन्त जमा करवाओं ताकि आपका विडियो डिलीट किया जा सके। शिकायतकर्ता ने पैसे जमा करवााने शुरू कर दिए  दीए  और करीब 4 लाख 10 हज़ार रुपए  की धोखाधड़ी का  शिकार हो गया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!