अर्की अस्पताल के बाहर 108 में गूंजी किलकारी

अर्की अस्पताल के बाहर 108 में गूंजी किलकारी ईएमटी और चालक की सूजबूझ से हुआ सफल प्रसव

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (23 जनवरी) नागरिक चिकित्सालय अर्की के गेट पर 108 एंबुलेंस में एक महिला ने बच्चों को जन्म दिया ईएमटी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गाँव क्यारी गम्भरपुल से है सूचना मिली कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके बाद 108 एंबुलेंस लेकर महिला के पास पहुंचे !

 

इसके पश्चात जब वह रात्रि करीब डेढ़ बजे नागरिक चिकित्सालय के गेट के समीप पहुंचे तो महिला को तेजी से प्रसव पीड़ा होने लगी इस बीच महिला का पति जयदेव पर्ची बनाने के लिए अस्पताल के अंदर गया लेकिन जब वह वापस लौटे तब तक इएमटी मनोज तथा चालक की सूझ बूझ से उनकी पत्नी ने 108 एंबुलेंस में ही एक पुत्र को जन्म दे दिया था !

 

उधर चिकित्सकों ने अनुसार महिला का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है!

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!