पेंशनर संघ अर्की ने सरकार से की बकाया राशि व भत्तों का भुगतान करने की मांग

पेंशनर संघ अर्की ने सरकार से की बकाया राशि व भत्तों का भुगतान करने की मांग। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 08 मई ) हिमाचल प्रदेश पेंशनर संघ खंड अर्की की मासिक बैठक खण्ड प्रधान मदनलाल गर्ग की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन अर्की में हुई।

 

जानकारी देते हुए प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम अचानक हुई साथियों धनीराम रघुवंशी शारीरिक अध्यापक दुर्गा राम सदस्य की धर्मपत्नी, हरि सिंह ठाकुर, देविंदर कुमार की मृत्यु और पहलगांव में आतंकवादियों द्वारा निर्ममता से मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए 02 मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया।

 

बैठक में जिला प्रधान जयनंद शर्मा ने राज्य चुनाव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सरकार को 2016 के बाद सेवानिवृत हुए पेंशनरों की बकाया राशि और बकाया चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान करने के लिए फिर से आगाह किया। इसके अलावा उन्होंने बकाया मंहगाई भत्ते की किस्तों को भी एकमुश्त देने के लिए चेताया।

 

इस अवसर में गोपाल गुप्ता, श्याम गुप्ता, लीलाशंकर शर्मा, प्रकाश गुप्ता, मदनलाल शर्मा, सूरत राम पाल, श्याम लाल पाल, सुंदर राम, धनीराम चौहान, किशोरी लाल शर्मा, रतन सिंह कंवर, रमेश वर्मा, लेख राम शर्मा, देविंदर गुप्ता, राजेश गुप्ता, नवनीत गुप्ता, दौलत राम वर्मा, धर्म दत्त, जीत राम पाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!