जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

बाघल टाइम्स

कुनिहार ब्यूरो : ( 29 अगस्त ) जवाहर नवोदय विद्यालय बनिया देवी कुनिहार में प्राचार्य के0 के0 यादव के मार्गदर्शन में मेजर ध्यानचंद जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य के0 के0 यादव ने मेजर ध्यानचंद के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर विचार साझा किये।

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। ध्यानचंद का नाम खेल जगत में उत्कृष्टता और अद्वितीय कौशल का पर्याय है।

हॉकी के मैदान पर उनके असाधारण कारनामों, गेंद पर बेजोड़ नियंत्रण और गोल करने की अद्भुत क्षमता के कारण उन्हें ‘द विजार्ड’ का नाम मिला और वैश्विक खेल मंच पर भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। शिक्षकों ने भी उनकी खेल भावना पर भाषण दिया और छात्रों ने विभिन्न खेल गतिविधियों जैसे इंटरहाउस बॉलीबॉल, बास्केटबॉल, थ्री लेग रेस आदि में भाग लिया।

इस खेल प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन हाउस को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!