तीन दिन के भीतर 400 रुपये बढ़े सरिया का दाम, सीमेंट भी हो सकता है महंगा

बाघल टाइम्स नेटवर्क

 

हिमाचल प्रदेश में लोगों को आशियाना बनाना आसान नहीं हो रहा है। पिछले तीन दिनों से सरिया के दामो में बढ़ोतरी हो रही है। तीन दिनों के भीतर ही सरिया के दाम में 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है। तीन दिन पहले ही सरिया के दामों में कमी आई थी। सरिया के दाम आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल से कम होकर 7500 रुपये प्रति क्विंटल हुए थे। लेकिन फिर से सरिया में प्रति क्विंटल चार सौ रुपये दाम बढ़े हैं।

 

सरिया डीलरों का कहना है कि अब दाम 7900 रुपये प्रति क्विंटल हो चुके हैं। इसके अलावा सीमेंट के दाम भी आसमान छू रहे हैं। सीमेंट और सरिया के डीलरों का कहना है कि आने वाले समय में सीमेंट और मंहगा हो सकता है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!