अर्की काॅलेज में 01 जुलाई से ऑफलाइन एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू

अर्की काॅलेज में 01 जुलाई से ऑफलाइन एडमिशन प्रक्रिया भी हुई शुरु, ऑनलाइन एडमिशन में तकनीकी खराबी। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 30 जू न ) राजकीय महाविद्यालय अर्की में सत्र 2024-25 के लिए बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, पीजीडीसीए और एमए इतिहास, अंग्रेजी प्रथम, तृतीय एवं पांचवे सत्र के लिए ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया 01 जुलाई 2024 से शुरु हो रही है।

प्रेस के नाम जारी एक ब्यान में काॅलेज प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता शर्मा ने अभिभावकों एवं छात्रों को सूचित करते हुए कहा है कि ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया में तकनीकी खराबी होने के कारण विद्यार्थी सुगमता से फॉर्म नहीं भर पा रहे थे इसलिए यह निर्णय लिया गया। 

उन्होंने आगे कहा कि इच्छुक विद्यार्थी ऑफलाइन मोड में प्रवेश प्राप्त करने के लिए अर्की महाविद्यालय के कार्यालय से दिनांक 01 जुलाई, 2024 से प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक एडमिशन फॉर्म प्राप्त करके भरें तथा अन्य विद्यार्थियों को भी सूचित करें।

वर्तमान समय में महाविद्यालय के सभी संकायों में पर्याप्त टीचिंग स्टाफ उपलब्ध है जो सदैव विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए कार्य करने के लिए तत्पर रहता है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!