बिलासपुर पुलिस को चकमा देकर भागा रेप का आरोपी ऊना में दबोचा


image

बघाल टाइम्स नेटवर्क

बिलासपुर जिला के झंडूता क्षेत्र के बरठीं अस्पताल से बीते बुधवार रात में पुलिस की गिरफ्त से फरार हुआ रेप का आरोपी पुलिस ने उना के बंगाणा से दबोच लिया है। जानकारी के अनुसार 28 नवम्बर को आरोपी युवक मनोहर लाल (29) तहसील आमला, जिला बदेली के खिलाफ नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला दर्ज किया गया था जिसके चलते पुलिस आरोपी को मेडिकल करवाने के लिए झंडूता क्षेत्र के बरठीं अस्पताल में बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि लाई थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक का फोटो सोशल मीडिया सहित सभी पुलिस चौकियों व थानों में भी भेज दिया था।

इस दौरान उक्त आरोपी को ऊना पुलिस द्वारा बंगाणा के पास जोगीपंगा से गिरफ्तार कर लिया। जिसे तलाई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!