आईजीएमसी शिमला में सर्जरी विभाग की छात्रा ने किया सुसाइड ,मामला दर्ज

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (16 जून)आईजीएमसी शिमला में पीजी कर रही एक  डॉक्टर की आत्महत्या का  मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 31 वर्षीय  डॉ. बोमिका जोहरी निवासी न्यू दिल्ली द्वारिका के रूप में हुई है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक  आईजीएमसी के सर्जरी विभाग में पीजी अंतिम वर्ष की छात्रा थी और आईजीएमसी के समीप ही किराए के कमरे में रहती थी। 
बोमिका की सुबह 9 बजे से शिफ्ट थी. साढ़े 10  बजे के बाद तक भी ये ड्यूटी पर नहीं पहुंची तो इसके सहयोगी डॉक्टरों इसे कॉल की, जब कोई उत्तर नहीं मिल पाया तो इसके दोस्त कमरे में जा पहुंचे, दरवाजा अंदर से बंद था  काफी देर तक खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने इसकी सूचना लक्कड़ बाजार चौकी को दी।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया. भीतर प्रवेश करने पर देखा तो डॉक्टर मृत पड़ी हुई थी। 
शिमला की एसपी मोनिका भुटूंगरू ने बताया कि मौके से सुसाइड भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में किसी को सुसाइड के लिए जिम्मेवार नहीं ठहराया गया है। शुरूआती जानकारी के अनुसार मृतका मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और आईजीएमसी से इलाज चल रहा था।
मौके पर से इंजेक्शन और दवाइयों की शीशियां मिली हैं।आशंका जताई जा रही है कि शायद दवाइयों की ओवरडोज ली गई है। 
एससी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!