जमीनी विवाद को लेकर हुआ जानलेवा हमला , व्यक्ति की बाजू काटकर कर दी अलग 

ज़मीनी विवाद को लेकर हुआ जानलेवा हमला व्यक्ति की बाजू काटकर कर दी अलग 

बाघल टाइम्स नेटवर्क 

04 अप्रैल / सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई में जमीनी विवाद को लेकर एक गांव के दो परिवारों के बीच हुए जानलेवा हमले में एक व्यक्ति की बाजू काटकर अलग कर दी। और आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार किया जा रहा है। उधर, शिलाई पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

 जानकारी के अनुसार शिलाई के कांडो भटनोल पंचायत के भटनोल गांव में हुए जानलेवा हमले का कारण जमीन को लेकर कोई पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस विवाद को लेकर दो परिवारों में पहले कहासुनी हुई। और झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि इसी गांव के वीरेंद्र सिंह ने दराट से नारायण सिंह पर हमला कर दिया। और तेजधार दराट का वार सीधा उसकी बाजू पर हुआ, जो कटकर अलग हो गई। 

 

 

नारायण सिंह को घायल अवस्था में शिलाई अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल नारायण सिंह को पीजीआई (चंडीगढ़) रेफर किया गया है। 

 

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते जमीन को लेकर कई बार विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। लेकिन विवाद शांत होने की जगह बढ़ता चला गया और मामला खूनी झड़प में तब्दील हो गया। 

 

 

उधर डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!