शिमला में 8वीं कक्षा की छात्रा पर जानलेवा हमले की आशंका, पीड़िता आई जी एम सी में भर्ती, मामला दर्ज़


image

बघाल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (05 दिसम्बर)   शिमला में मल्याणा के जंगल में बीते 3 दिसम्बर को घायल अवस्था में मिली एक स्कूली छात्रा पर जानलेवा हमले का शक जताया जा रहा । छात्रा की आंख, गर्दन, बाजू और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों की निगरानी में छात्रा का उपचार चल रहा है। फिलहाल छात्रा अभी बेहोश है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित शहर के एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस ने हत्या के प्रयास में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना देर शाम छोटा शिमला थाना क्षेत्र में सामने आई।
बताया जा रहा है कि जंगल के रास्ते में पैदल आवाजाही कर रहे लोगों ने 14 साल की बच्ची को बेसुध हालत में पड़ा देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पीड़िता का उपचार चल रहा है।

शुरुआती जांच में लगा रहा था कि छात्रा पैर फिसलने से घायल हुई है, लेकिन पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया तो फिसलने का कोई साक्ष्य नहीं मिला। पीड़ित अभी वेंटिलेटर पर है और इसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
किशोरी पीड़ित ब्रॉकहॉस्ट क्षेत्र में परिजनों के साथ रहती है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि फिलहाल पुलिस घटना के असली कारणों को खंगालने में जुटी है। और हर पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है।
साथ ही परिजनों के बयान भी लिए जा रहे है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!