दुष्कर्म मामले के आरोप मे गिरफ्तार युवक अस्पताल से हुआ फरार, मेडिकल करवाने लाई थी पुलिस


image

बघाल टाइम्स

02/दिसंबर//   बिलासपुर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार युवक बरठीं अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को झंडूता क्षेत्र के बरठीं अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लाई थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी की फोटो सोशल मीडिया सहित सभी थानों में भेज दी है
जानकारी के अनुसार आरोपी मनोहर लाल उम्रकरीब 29 वर्ष के खिलाफ 28 नवंबर को नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस आरोपी को पूरी रात तलाशती रही। आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया।

उधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमारने बताया कि आरोपी रात के समय अस्पताल से भाग गया। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ेगी। जिसकी जानकारी सभी थानों दे दी गई है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!