101 रुपये महंगा हुआ व्यवसायिक गैस सिलिंडर, चुकाने होंगे 2273 रुपये


image

बघाल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (02दिसंबर)    व्यवसायिक गैस सिलिंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हो गई है। इसके साथ ही दिसंबर से सिलिंडर 101 रुपये महंगा हो गया है। इस माह व्यावसायिक उपभोक्ताओं को 2273 रुपये चुकाने होंगे। बीते माह यानी नवंबर की बात करें तो इसमें भी 267 रुपये दाम बढ़े थे। घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम बुधवार को नहीं बढ़े हैं। नवंबर का रेट 1002 रुपये ही इस माह भी लागू रहेगा। नवंबर में भी घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम नहीं बढ़े थे।
घरेलू उपभोक्ताओं को अब सब्सिडी राशि मिलना शुरू हो गई है। अगस्त से केंद्र सरकार ने 31 रुपये की सब्सिडी को लौटाना बंद कर दिया था। भारत सरकार 31 रुपये सब्सिडी जारी करने वाले साफ्टवेयर को अपग्रेड कर रही थी। अब सिस्टम को अपग्रेड कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को सब्सिडी की बकाया राशि एक साथ जारी होना शुरू हो गई है।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!