शिमला मण्डी राजमार्ग पर दाड़लाघाट के स्मीम भीड़ी गाड़िया मामला दर्ज़।


image

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (25 नवम्बर)   शिमला मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दाडलाघाट के बागल होटल से कुछ दूरी पर दो गाड़ियां आपस में टकरा गई।
तथा विपरित दिशा से आ रहा दूसरा कार चालक मौके से फरार हो गया।
मामला बीते बुद्धवार देर शाम का है जब शिमला की तरफ से एक सेंट्रो कार दाड़लाघाट की तरफ जा रही थी जिसे दूसरी तरफ विपरीत दिशा से एक महिंद्रा स्कार्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी।
पुलिस को ब्यान देते हुए गंगा सिहं दंगल पुत्र स्व0 नन्तीराम गांव थाड़ा, डा0 किन्नु, त0 रामपुर, जिला शिमला ने बताया कि यह अपने परिवार सहित अपनी कार न0 HP03C-0274 मे ज्युरी से दयोढ सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर के लिए जा रहे थे , जब यह अपनी कार को चलाता हुआ बाघल होटल से थोडा आगे पँहुचा तो सामने दाडलाघाट की तरफ से एक स्काँरपियो गाड़ी जिसका न0 HP55A-0026 था का चालक अपनी गाडी को तेज रफ्तारि से गलत दिशा में चलाता हुआ आया और इसकी गाडी की ड्राईवर साईड में टक्कर मार दी और मौका से भाग गया। टक्कर लगने के कारण इसकी गाडी का काफी नुकसान हो गया है।
मामले की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रताप सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!