कोरोना ने छीनी बाबा राम कृपाल भारती की सांसे। आज एम एम यू में ली अंतिम सांस।

image

29 April 2021

बाघल टाइम्स

अर्की

सोलन जिला के तहत अर्की की प्रसिद्ध ऐतिहासिक गुफा लुटरू महादेव के बाबा श्री कृपाल भारती नहीं रहे। उन्होने एम एम यू ( महर्षि मारकंडा यूनिवर्सिटी) में करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। खबर सुनते ही जिला सोलन सहित अन्य क्षेत्रों में उनके अनुयायियों में शोक की लहर छा गई।

जानकारी के अनुसार बाबा राम कृपाल भारती करीब 1 सप्ताह से बीमार चल रहे थे तथा 4 दिन पहले ही उन्हें एम एम यू में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि बाबा कुछ दिन पूर्व कुंभ से लौटे थे। उसके पश्चात उनकी तबीयत धीरे-धीरे खराब होने लगी।

25 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया। हालांकि उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार देखने को मिला था लेकिन पिछले कल से उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता गया जिस कारण आज (वीरवार) दोपहर उनका देहांत हो गया।

8 अगस्त 1952 को जन्मे बाबा भारती का जन्म हरियाणा के डमलैण नामक स्थान पर हुआ। करीब 14 वर्ष की आयु तक गुरुजनों से शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने हिमाचल का रुख किया तथा जिला सोलन के ऐतिहासिक जटोली मंदिर में रहे। उसके पश्चात अर्की के लुटरु महादेव की गुफा में उनका आना जाना लगा रहता था।बाबा की खबर सुनते ही उनके भक्त उनसे मिलने गुफा में पहुंचते थे। तथा आज लाखो की संख्या में उनके भक्त है।

भागी शर्मा, प्रेम कालिया ,सहित रमण कंवर आदी ने बताया कि बाबा करीब 40 वर्षो से लुटरु महादेव की गुफा में रहे। उनके निधन की खबर सुनते ही अर्की में शोका की लहर दौड़ गई। बाबा का शुक्रवार को लुटरु में ही समाधी की जाएगी।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!