
7 April 2021
बाघल टाइम्स
अर्की:-ग्राम पंचायत सन्याडीमोड में बुधवार को बी डी सी सदस्य रक्षा देवी व पूर्व प्रधान जीतराम के घर में बाडुबाड़ा देव दाड़लाघाट व बाड़ूवाडा कांगरी धार का शुभागमन हुआ।इस आयोजन में देवों के देव बाड़ूबाड़ा देव ने उनके घर व गाँव के लोगों को अपना आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर देवताओं के करींदो ने क्षेत्र की भलाई के लिए देवता से आशीर्वाद मांगा और जीतराम की सपरिवार सुख समृद्घि हेतु कामना की।उनकी मन्नतें पूर्ण करने के लिए देवों के देव से अरदास की और बाडुबाड़ा देव के कारिंदों ने पारंपरिक विधि विधान व वाद्य यंत्रों की मंगल धुनों के साथ देवता की स्तुति की।देवताओं ने अपने पुजारियों के माध्यम से लोगों को आशीर्वाद दिया।बाडुबाड़ा देव कार्य समिति के सचिव श्याम सिंह चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों में बाडुबाड़ा देवता के प्रति अटूट आस्था है।इसमें देवता लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।इस दौरान कोविड-19 के दृष्टिगत सरकार और प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेशों का पालन किया गया।विशेषकर सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा गया।जात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।इस मौके पर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के सचिव राजेन्द्र ठाकुर,ब्लॉक कॉंग्रेस के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, बीडीसी कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कौंडल,उपाध्यक्ष मनोहर लाल पंचायत समिति सदस्य बलदेव ठाकुर, प्रताप ठाकुर, बलवंत, रक्षा देवी,कांता देवी,दीपिका,रीता,बनितादेवी,अंकिता, सहित स्थानीय ग्रामीणों ने देवता का आशीर्वाद लिया।
