जयनगर भाजपा ने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का अभियान किया शुरू।

जयनगर भाजपा ने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का अभियान किया शुरू।  

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 05 जुलाई ) भाजपा जयनगर मंडल की मासिक बैठक छयोड खड्ड में मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और इसी एकजुटता के बल पर भाजपा निरंतर जन-जन तक अपनी विचारधारा और विकास की नीति को पहुंचा रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला सोलन के प्रभारी राजपाल, सह प्रभारी वंदना योगी, जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल, पूर्व विधायक नालागढ़ लखविंदर राणा, जिला सचिव कमला देवी, भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नरेश चौधरी, मण्डल उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा लच्छी राम, प्रेम लाल तंवर, महामंत्री राजकुमार शर्मा, भरत साहनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बाबूराम पंवार, जिला सोलन जिला परिषद उपाध्यक्ष कमलेश पंवार, मीडिया प्रभारी यशपाल ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, उप प्रधान संजीव ठाकुर, बूथ अध्यक्ष हरिकिशन ठाकुर, चेतराम पंचायती राज प्रकोष्ठ, कलीराम ठाकुर, मस्तराम महाजन, आईटी सेल सह सयोंजक मुकेश कुमार, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!