प्राइमरी केंद्र स्कूल अर्की में क्लस्टर स्तर की बैठक

प्राइमरी केंद्र स्कूल अर्की में क्लस्टर स्तर की बैठक।आपदा से बच्चों तथा लोगों को इससे जागरूक करने बारे चर्चा

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 21 जनवरी ) राजकीय प्राथमिक केंद्र विद्यालय अर्की में क्लस्टर स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की के प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम द्वारा की गई।

इस मौके पर नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने विशेष रूप से भाग लिया।
बैठक का आगाज कमेटी सचिव व केंद्राध्यक्ष महेश कुमार गर्ग ने किया।
इस दौरान पूर्व माह की मासिक बैठक की समीक्षा की गई। उसके पश्चात निर्धारित एजेंडा पर चर्चा की गई। इस दौरान संसाधनों की परस्पर चर्चा जैसे आईसीआई लैब, पुस्तकालय, अध्यापक एमडीएम तथा प्रातःकालीन सभा की शेयरिंग करने बारे चर्चा की गई।

इसके अलावा अतिथि को भोजन को स्कूलों में बढ़ावा देने के लिए समुदाय को अवगत करवाने, आपदा प्रबंधन योजना बनाने, बच्चों तथा लोगों को इससे जागरूक करने बारे चर्चा की गई।
इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य मुनीष कमल, प्रवक्ता महेंद्र गौतम, प्रवक्ता दीपक गुप्ता, सुनील धीमान, हीमा ठाकुर एसएमसी अध्यक्ष नीलम गुप्ता, दीपिका, कमलेश, मुमताज़ मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!