हिमाचल की जनता ने लगाई मोदी की गांरटी पर मोहर : पाल
बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो (06 जून)हिमाचल प्रदेश की लोकसभा की लगातार तीसरी बार चार की चार सीटें भाजपा ने जीतकर इतिहास रचा है।
यह जीत नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डा राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संगठन के शिल्पकार संगठन मंत्री सिद्धार्थन के कुशल नेतृत्व की जीत है।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एव्ं पूर्व प्रत्याशी रहे रतन सिंह पाल ने प्रेस के नाम जारी एक ब्यान में कही।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लोकसभा की लगातार तीसरी बार चार की चार सीटें भाजपा ने जीतकर इतिहास रचा है। पाल ने कहा कि भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश पदाधिकारी तक सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस चुनाव को जीत में बदला है।

पाल ने कहा 2024 का लोकसभा का यह चुनाव प्रदेश कांग्रेस की सरकार के खिलाफ जनमत है और प्रदेश की जनता ने सुखविन्द्र सुक्खू की सरकार व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मजबूत जनमत दिया है। पाल ने बताया की इन चुनावों में सुक्खू सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया गया। कर्मचारियों, अधिकारियों, व्यापारियों को निरंतर धमकाया और डराया गया। मनी पावर का दुरूपयोग चुनाव को जीतने के लिए किया ।
पाल ने कहा कि यह उद्धृत करना महत्वपूर्ण होगा कि भाजपा सोलन जिला से शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को 52097 की बढ़त दिलवाने में कामयाब हुई । पाल ने जिला सोलन की समस्त जनता विशेषकर अर्की विधानसभा की जनता का कोटि-कोटि आभार और, धन्यवाद व्यक्त किया है।
इसके साथ ही शिमला संसदीय क्षेत्र के अर्की से सबसे अत्यधिक 15484 मतों की बढ़त का सारा श्रेय पाल ने संगठन के सभी कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को दिया है ।
उन्होंने कहा की देश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व को पूरा आशीर्वाद दिया है, एनडीए को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बननें जा रहें हैं यह अपने आप में ऐतिहासिक है।