शिवनगर में 29 को जात्रा ,30 मई को होगा विशाल दंगल

30 मई को शिवनगर  में होगा विशाल  दंगल

बाघल टाइम्स



अर्की ब्यूरो (25 मई) ग्राम पंचायत दावटी के शिवनगर में 30 मई  वीरवार को दंगल का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी के प्रधान हीरा सिंह कौंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि दंगल में हिमाचल प्रदेश सहित दिल्ली पंजाब हरियाणा  के नामी- गिरामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे । 

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा डमरू दल द्वारा विशेष प्रस्तुति मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा।  इसके पश्चात दोपहर करीब 2:00 बजे  दंगल शुरू होगा। 
कौंडल ने बताया कि इसकी पूर्व संध्या (29 मई) को  देवता  मडोढ करडाघाट, देवता मडोढ कोलका तथा गण देवता कोटला की जात्राओं का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी ने क्षेत्रवासियों से देवताओं का आशीर्वाद व दंगल का आनंद लेने के लिए मेला स्थल में पहुंचने का आग्रह किया है। 
इस अवसर पर लेखराज शर्मा, हीरालाल, लच्छी राम ,देवी चंद, चेतराम ,जगदीश, मस्तराम, भगतराम ,बृजलाल सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!