गर्भवती हुई स्कूली छात्रा, जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा

गर्भवती हुई स्कूली छात्रा, जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा

बाघल टाइम्स नेटवर्क

शिमला में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को दुष्कर्म कर गर्भवती बनाने का मामला सामने आया है। छात्रा से दुष्कर्म का आरोप उसी के स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के छात्र पर लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के गर्भवती होने की भनक उसकी मां को लगी।

पीड़िता की मां ने बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद पीड़िता की माता ने पुलिस में इस बाबत शिकायत दर्ज करवा दी है।

पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहित 376 (2) व पोक्सो एक्ट-6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!